मेगा पीटीएम का आयोजन : राउमावि भजेडा, रैनी (अलवर)
मेगा पीटीएम : एक परिचय :- राज्य सरकार विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति और विद्यालयी वातावरण को और अधिक सशक्त बनाने के लिए एक नई पहल करने जा रही है। शिक्षा विभाग की ओर से 31 अक्टूबर को प्रदेश के सभी राजकीय विद्यालयों में मेगा पैरेंट-टीचर मीटिंग (मेगा पीटीएम) का आयोजन किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य अभिभावकों और शिक्षकों के बीच आपसी संवाद को मजबूत करना है, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई, अनुशासन, उपस्थिति और समग्र विकास पर मिलकर कार्य किया जा सके।
इस दौरान शिक्षक विद्यार्थियों की अध्ययन प्रगति, परीक्षा परिणाम, लर्निंग आउटकम और आगामी शिक्षण योजनाओं की जानकारी अभिभावकों को देंगे। साथ ही अभिभावकों से सुझाव प्राप्त कर विद्यालयों में शिक्षण की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने पर विचार किया जाएगा। यह बैठक सुबह 10 बजे से राज्यभर के सभी विद्यालयों में एक साथ आयोजित की जाएगी।
मेगा पीटीएम प्रखर राजस्थान अभियान 2.0 के तहत आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य शिक्षा में जन भागीदारी को बढ़ावा देना है। यह आयोजन राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर किया जाएगा, जिससे विद्यालयों में एकता, सहयोग और सामाजिक सौहार्द का संदेश भी प्रसारित हो सके।
स्थानीय विद्यालय में कार्यक्रम : इसी क्रम में स्थानीय विद्यालय में भी दिनांक 31/10/2025 को मेगा पीटीएम का आयोजन किया गया | अभिभावकों तथा ग्रामवासियों, समस्त विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने बढचढ़ कर भाग लिया | अध्यापकों ने मीटिंग में आए हुए अभिभावकों के साथ संवाद किया एवं उनको बच्चों की पढाई तथा प्रगति के बारें में बताया | यद्दपि विद्यालय में ICT लैब नहीं है फिर भी अभिभावकों तथा विद्यार्थियों को प्रोजेक्टर के माध्यम से मेगा पीटीएम के विषय में digitally जानकारी दी गई | कार्यक्रम की कुछ झलकियाँ इस प्रकार है :-
इस प्रकार से स्थानीय विद्यालय में
मेगा पीटीएम का सफल किया गया |अन्य कार्यक्रम :-
मेगा पीटीएम के साथ-साथ स्थानीय विद्यालय में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया | इस दौरान अध्यापकों ने विद्यार्थियों को सरदार वल्लभ भाई पटेल के द्वारा राष्ट्रीय एकीकरण में दिए गए योगदान के बारें में बताया तथा आवश्यकता पड़ने पर सदैव राष्ट के लिए तत्पर रहने की प्रेरणा दी |
इस कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिनका विवरण निम्नानुसार है :-
1). चित्रकला प्रतियोगिता :-
4). पोस्टर प्रतियोगिता :-
इस तरह से विद्यालय में मेगा पीटीएम का सफल आयोजन हुआ | अभिभावकों ने भी अपने विचार रखे तथा अपने बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होने के लिए कहा |
धन्यवाद
मिलते है एक और ब्लॉग में ||
Comments
Post a Comment