राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भजेडा, रैणी : वृक्षारोपण कार्यक्रम
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भजेडा
रैणी (अलवर)
हरयालो राजस्थान अभियान
हरियालो राजस्थान का सपना पूरा करने के लिए प्रदेश में एक बार फिर से अभियान चलाया जाएगा. शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग और संस्कृत शिक्षा विभाग की ओर से हरियालो राजस्थान अभियान 2.0 में इस बार 10 करोड़ पौधे लगाने का टारगेट सेट किया है. जिसमें हर छात्र और नरेगा कर्मी को 10-10, जबकि अधिकारी कर्मचारी को 15-15 पौधे प्रतिदिन लगाने का आह्वान किया है |
ग्लोबल वार्मिंग को लेकर पूरी दुनिया चिंतित है और इसके उपाय भी खोजे जा रहे हैं, ताकि तेज धूप, बढ़ते तापमान से कुछ राहत मिल सके. इसी मकसद को लेकर राजस्थान की भजनलाल सरकार ने पांच साल में 50 करोड़ पौधे लगाने का फैसला लिया है. बीते साल 7 अगस्त 2024 से शुरू हुए अभियान के पहले चरण में सात करोड़ पौधे लगाए गए थे. जिसका वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना और अब इसी को आगे बढ़ाते हुए हरियालो राजस्थान 2.0 शुरू होने जा रहा है. इसकी तैयारियां विभागीय स्तर पर शुरू हो गई है. इस बार का लक्ष्य 10 करोड़ पौधे लगाने का निर्धारित किया गया है |
राउमावि भजेडा में इस बार सभी इस कार्यक्रम में बढचढ कर हिस्सा ले रहे है तथा मुख्यमंत्री के हरयालो राजस्थान अभियान को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग दे रहे है |
पेड़ों के लाभ:- पेड़ मानव और अन्य जीवित जीवों के अस्तित्व के लिए पृथ्वी को फिट बनाते हैं। वे हमें सांस लेने के लिए हवा, खाने के लिए भोजन और रहने के लिए आश्रय प्रदान करते हैं। वे हमें जीवित रखने और हमें एक आरामदायक जीवन प्रदान करने में एक प्रमुख भूमिका निभाते हैं। हमें स्वच्छ और हरित वातावरण सुनिश्चित करने और स्वस्थ जीवन को बढ़ावा देने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए।
अभी के लिए इतना ही, मिलते है अगले ब्लॉग में, तब तक के लिए साधुवाद ||





Comments
Post a Comment