राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भजेडा, रैणी : वृक्षारोपण कार्यक्रम
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भजेडा रैणी (अलवर) हरयालो राजस्थान अभियान हरयालो राजस्थान : एक कदम हरयाली की ओर | हराभरा राजस्थान : एक कदम पर्यावरण की और || अभियान के बारें में :- हरियालो राजस्थान का सपना पूरा करने के लिए प्रदेश में एक बार फिर से अभियान चलाया जाएगा. शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग और संस्कृत शिक्षा विभाग की ओर से हरियालो राजस्थान अभियान 2.0 में इस बार 10 करोड़ पौधे लगाने का टारगेट सेट किया है. जिसमें हर छात्र और नरेगा कर्मी को 10-10, जबकि अधिकारी कर्मचारी को 15-15 पौधे प्रतिदिन लगाने का आह्वान किया है | ग्लोबल वार्मिंग को लेकर पूरी दुनिया चिंतित है और इसके उपाय भी खोजे जा रहे हैं, ताकि तेज धूप, बढ़ते तापमान से कुछ राहत मिल सके. इसी मकसद को लेकर राजस्थान की भजनलाल सरकार ने पांच साल में 50 करोड़ पौधे लगाने का फैसला लिया है. बीते साल 7 अगस्त 2024 से शुरू हुए अभियान के पहले चरण में सात करोड़ पौधे...