Posts

Showing posts from November, 2025

राउमावि भजेडा : राष्ट्र गीत एवं राष्ट्र गान

Image
 राष्ट्र गीत : वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर हमारे विद्यालय में सभी विद्यार्थियों एवं अध्यापकों ने मिलकर एक साथ राष्ट्र गीत का गायन किया तथा राष्ट्रीय विधि दिवस के अवसर पर सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत रैली का आयोजन किया गया | इस तरह से विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया तथा लगातार रोजाना इस गतिविधि को दोहराया जा रहा है |

मेगा पीटीएम का आयोजन : राउमावि भजेडा, रैनी (अलवर)

Image
        मेगा पीटीएम का आयोजन : राउमावि भजेडा, रैनी (अलवर) मेगा पीटीएम : एक परिचय :-    राज्य सरकार विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति और विद्यालयी वातावरण को और अधिक सशक्त बनाने के लिए एक नई पहल करने जा रही है। शिक्षा विभाग की ओर से 31 अक्टूबर को प्रदेश के सभी राजकीय विद्यालयों में मेगा पैरेंट-टीचर मीटिंग (मेगा पीटीएम) का आयोजन किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य अभिभावकों और शिक्षकों के बीच आपसी संवाद को मजबूत करना है, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई, अनुशासन, उपस्थिति और समग्र विकास पर मिलकर कार्य किया जा सके। इस दौरान शिक्षक विद्यार्थियों की अध्ययन प्रगति, परीक्षा परिणाम, लर्निंग आउटकम और आगामी शिक्षण योजनाओं की जानकारी अभिभावकों को देंगे। साथ ही अभिभावकों से सुझाव प्राप्त कर विद्यालयों में शिक्षण की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने पर विचार किया जाएगा। यह बैठक सुबह 10 बजे से राज्यभर के सभी विद्यालयों में एक साथ आयोजित की जाएगी। मेगा पीटीएम प्रखर राजस्थान अभियान 2.0 के तहत आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य शिक्षा में जन भागीदारी को बढ़ावा देना है। यह आयोजन राष्ट्रीय एक...